फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की कमान संभालने के बाद छात्राओं ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, कराया समस्या का समाधान

विज्ञापन
सुहवल थाने में प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह को अभिलेखों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले के हर थाने पर क्षेत्र की एक किशोरी को एक दिन के लिए अस्थायी थानाध्यक्ष बनाकर ये बताने और संदेश देने का प्रयास किया गया कि पुलिस महिला एवं बाल अपराधों को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति थानों पर महिला डेस्क के माध्यम से शिकायतों के जल्द निस्तारण की व्यवस्था है। बाल अपराधों के प्रति किशोरी भी सजग और मुखर हों जिससे ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
विज्ञापन

रेवतीपुर: सेंट बीआर एकेडमी में कक्षा सात में पढ़ने वाली शिवांगी पांडेय पुत्री पंकज पांडेय को थाने की कमान सौंपी गई। इस दौरान पांच फरियादी प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने सबको आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके मामलों का निस्तारण किया जाएगा। करंडा: सिकंदरपुर निवासी राजेश सिंह गुड्डू की पुत्री हाईस्कूल की छात्रा आस्था सिंह को करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने नवागत थानाध्यक्ष की तरह अगवानी कर ले जाकर ससम्मान थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया एवं समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी। एक दिवसीय थानाध्यक्ष आस्था ने आरी पहाड़पुर निवासी अरविंद सिंह के खेत में टेंट लगाकर अवैध कब्जे की लिखित शिकायत पर फौरन कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने आस्था को आफिस, हवालात, आपराधिक रिकार्ड रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय, पुलिस कर्मियों के आवास, शिकायतों के निस्तारण एवं कार्रवाई आदि को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें