फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महागौरी के दर्शन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र में बृहस्पतिवार को भक्तों ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। पहले दिन का व्रत करने वालों ने महाष्टमी पर व्रत रखकर माता की उपासना की। वहीं मंदिरों में नारियल, चुनरी, फल-फूल अर्पित कर भक्ति भाव से मातारानी का दर्शन कर उनसे सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मां कामाख्या धाम गहमर में करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर मनवांछित फल प्राप्त करने की कामना की। सुबह से रात तक मंदिर जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से घरों में कलश स्थापित कर मां का आह्वान कर पूजन किया जा रहा है। भक्त सुबह और शाम को दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। माता के आठवें स्वरूप, सबका मंगल करने वाली महागौरी की पूजा घर-घर में की गई। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले, शेरावाली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, नवापुरा, गोराबाजार, लंका, सकलेनाबाद, नवाबगंज, रौजा, काली धाम और हमीद सेतु स्थित मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से देवी मां के चरणों में मत्था टेककर उनसे सुख-समृद्धि की कामना की। कामाख्या धाम पर सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई थी। भक्तों ने मां का पूजन कर उनकी कृपा प्राप्ति की कामना की। महंत आकाशराज तिवारी के अनुसार अष्टमी के दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें