गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटलने और 100 मीटर तक घिसटती रही। पटरी पर बिखरे सामान व कपड़ों पर खून के छींटे हादसे के खौफनाक मंजर को बयां कर रहे थे।
इधर एएसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में मोर्चा संभाल रही शहर कोतवाली और जंगीपुर की पुलिस ने जेसीबी से बस को उठाकर 9.30 बजे मृत युवक का शव निकालकर एंबुलेंस से माॅर्च्यूरी हाउस भिजवाया। सुबह 9.40 बजे क्रेन से बस को सीधा कराया गया।
नेपाल के बारा जनपद के करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर एक बस गोरखपुर- वाराणसी फोरलेन से वाराणसी जा रही थी। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर मिरनापुर के पास अनियंत्रित होकर सुबह करीब 9 बजे पलट गई।
इधर कुछ ही देर बाद यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को निकालने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल तीन तीर्थ यात्रियों को तत्काल अपने वाहन से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
इधर शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय और जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ राहत बचाव कार्य में जुट गए।
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और एडीएम दिनेश कुमार के साथ सदर एसडीएम प्रखर उत्तम भी कर्मियों के साथ राहत कार्य में जुटे रहे। संवाद