कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला का सिजेरियन प्रसव कराने के डेढ़ माह बाद वाराणसी में दोबारा ऑपरेशन कर प्रसूता के पेट से बैंडेज निकाले जाने का मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) आरके यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों व परिजनों से बातचीत कर जांच प्रारंभ कर दी।
एसीएमओ आरके यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया इलाज से संबंधित सभी रिपोर्ट परिजनों से मांगी गई हैं। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि पीड़िता को ब्लड की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने अपने स्तर से तत्काल निशुल्क ब्लड उपलब्ध करा दिया। मालूम हो कि बरेसर थाना क्षेत्र के बदरपुर चांद गांव निवासी पीड़िता के भाई नीतीश कुमार ने बुधवार को सीएचसी पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। बताया कि 29 दिसंबर को उनकी बहन इंद्रकला देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया था।