फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीट वृद्धि के बाद बीएससी और एमएससी की सभी सीटें भरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र में विज्ञान संकाय बीएससी की मूल 132 तथा सीट वृद्धि के बाद सभी 173 सीटों पर छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। कॉलेज में सिर्फ बायो वर्ग में ही बीएससी है। इसी प्रकार एकमात्र एमएससी वनस्पति विज्ञान की मूल 20 तथा सीट वृद्धि के बाद सभी 27 सीट भी तत्काल भर गई है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि छात्राओं का रुझान विज्ञान संकाय की ओर लगातार बढ़ रहा है।प्राचार्य प्रो. डॉ अनीता कुमारी ने बताया कि महाविद्यालय में बीए की कुल 767 सीटें हैं जिसके सापेक्ष अब तक कुल 524 छात्राओं ने काउंसिलिंग कराई है। विश्वविद्यालय की ओर से विलंब से और आधे-अधूरे परिणाम जारी होने के कारण एमए की काउंसिलिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह में संपन्न होने के बावजूद अभी तक कुल सीटें नहीं भर पाई है। कई विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम विभिन्न परीक्षा संबंधी विसंगतियों के कारण अपूर्ण हैं। इस कारण वह परास्नातक विषयों में चाह कर भी अपना प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश काउंसिलिंग जारी है। बीए प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद अपने आवेदन पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार से प्रतिदिन संपर्क कर अपना विषय आवंटन कराकर फीस जमा कर सकती हैं। एमए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश काउंसिलिंग से छूटी एवं नवीन आवेदन करने वाली सभी छात्राएं अपने विषय से संबंधित विभाग में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सीट रिक्त होने तक करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें