फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार दिन बाद गंगा में फिर बढ़ने लगा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार दिन से स्थिर थी नदी, अब 55.350 मीटर पहुंचा जल स्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में चार दिन से स्थित चल रहा गंगा नदी का जल स्तर बृहस्पतिवार से अचानक बढ़ने लगा है। यह जल स्तर एक सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि प्रशासन स्तर से गंगा के बढ़ते जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। यह बढ़ाव पिछले कई दिनों स्थिर रहने के बाद दोबारा शुरू हुआ है। इस समय गंगा का जलस्तर 55.350 मीटर है। जबकि 61.550 मीटर पर चेतावनी बिंदु है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें