फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरी की साजिश कर रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के गजपतपुर नहर के पास से पुलिस ने बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे तीन चोरों को धर- दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किया। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को तीनों चोरों का पुलिस ने चालान कर दिया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन चोर घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने गजपतपुर नहर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास से तीनों चोरों को धर-दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक कारतूस, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने अपना नाम मेख गांव निवासी मनजीत कुमार ,राकेश कुमार और धरवारकला निवासी दीपक राजभर बताया। दबोचे गए चोर राकेश कुमार एवं दीपक राजभर के खिलाफ कासिमाबाद थाने में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें