फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आने के बाद हर जाति को आरक्षण देगी भासपा

Wed, 23 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में
विज्ञापन


दो सौ सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। यह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विधानसभा-2017 का सेमीफाइनल होगा। कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पहले सर्वेक्षण, उसके बाद आर्थिक आधार पर हर जाति को आरक्षण देकर समतामूलक समाज

बनाने का काम करेगी।  कहा कि स्नातकोत्तर तक नि:शुल्क शिक्षा देश एवं समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे हर समाज को शिक्षा मिलेगा। पूर्वांचल राज्य के गठन पर जोर देते हुए कहा कि छोटा राज्य सुखी
विज्ञापन


राज्य के सिद्धांत पर हम पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को मंजिल तक पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस मंगाकर प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये देने, महंगाई

कम करने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा जनता से किया था। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, छिनैती, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अधिकारी-कर्मचारी सरकार के दबाव

में काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने कहा कि पिछड़ी जातियों के आरक्षण का लाभ केवल एक विशेष जाति उठा रही है। राजभर

सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित कराने के लिए भासपा वचनबद्ध है। इस मौके पर बृजेश सिंह, मारकंडेय सिंह, वेदव्यास बिंद, अरविंद राजभर, राजनाथ, जयनाथ, हीरा यादव, अमरनाथ पासवान, त्रिवेणी राम, सुदामा
विज्ञापन


दादा, संतोष, सुदामा यादव, रामप्रीत यादव, शक्ति सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी राजभर तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें