फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक पखवाड़े बाद पारा फिर 45 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मानसून का दूर-दूर तक पता नहीं है, लेकिन गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग एक पखवाड़े के पहले भी जनपद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था।
विज्ञापन

पूर्वांचल में 15 जून तक मानसून आ जाता थी, लेकिन अभी तक मानसून की कोई संभावना बनती हुई नहीं दिख रही है। दूसरी तरफ भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल है। मौसम का तेवर तल्ख बना हुआ है। अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 और न्यूनतम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से वातावरण काफी गर्म रहा। बाहर छोड़िए, घरों के अंदर भी तपन और उमस लोगों को सताती रही। बाजारों में केवल सुबह और शाम ही रौनक देख रही है। दोपहर में चिलचिलाती धूप से बाजार में सन्नाटा रह रहा है। लोग बाहर निकलने के बजाए अपने घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।

एक सप्ताह के तापमान के आंकड़े...

दिन अधिकतम न्यूनतम
7 जून 43.1 28.1



8 जून 44.0 28.1

9 जून 44.3 31.0



10 जून 44.2 29.0

11 जून 44.1 29.5



12 जून 44.3 31.8
13 जून 45.8 29.4
00000
आने वाले दिनों में गिरेगा पारा
गाजीपुर। जिले में बढ़ते तापमान के बीच सुखद खबर यह है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

शहर में दिन भर में 12 बार ट्रिप हुई बिजली
गाजीपुर। नगर में बिजली ट्रिपिंग का खेल पूरे दिन चलता रहा। उमस और भयंकर गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दिन भर में लगभग 12 बार बिजली ट्रिप हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मरदह, महाहर, कासिमाबाद आदि क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।
ट्रांसफाॅर्मरों को बचाने के लिए डाला जा रहा पानी
बिरनो। भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं। गर्मी और ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मरों को बचाने के लिए स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मरों पर पानी डाला जा रहा है, ताकि ट्रांसफार्मर ओवरहीट के शिकार न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें