फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर शनिवार को अपर उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। महोबा में पुलिस संरक्षण में माफियाओं के उत्पीड़न से क्षुब्ध अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में विधायक एवं माफियाओं से क्षुब्ध अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने पर विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि महोबा में एसपी और सीओ के संरक्षण में माफियाओं के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में विधायक एवं माफियाओं के उत्पीड़न से परेशान अधिवक्ता ओमकार तोमर को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। दोषी पुलिस कर्मियों और विधायक सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ के मुआवजा के अलावा मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे परिवार का पालन पोषण हो सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अधिवक्ता बंशीधर कुशवाहा, विनोद शर्मा, रमापति यादव, दीपक कुमार, मदन सिंह कुशवाहा, शोभनाथ सिंह यादव, गोविंद राम, अमर सिंह, चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव, मीता सिंह, रामजनम राम, सुशील दुबे, लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य, अध्यक्ष काशीनाथ राय, शशिकांत सिंह यादव, समीक्षा प्रसाद, मुहम्मद वसीम, परितोष तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, दशरथ यादव, कैलाश यादव, रविंदर कुशवाहा, श्यामनारायण कुशवाहा, समर बहादुर सिंह, वीरेंद्र चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें