शहर के सरजू पांडेय पार्क में मोमबत्ती जलाकर दिल्ली ब्लास्ट में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर
- फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
गाजीपुर। दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए बम विस्फोट में मारे गए 12 निर्दोष नागरिकों की स्मृति में बुधवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता परिषद गाजीपुर के तत्वावधान में यह श्रद्धांजलि सभा जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में बुधवार को देर शाम आयोजित की गई। जिसमें सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभा की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय ने कहा कि दिल्ली में हुआ यह बम ब्लास्ट मानवता पर हमला है। निर्दोष लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हम इस जेहादी आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, कृपाशंकर राय, मानू जी,शंकर यादव, शशिज्योति पांडेय, रुद्र कुमार, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।