फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लंबित न्यायिक मामलों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तहसील मुहम्मदाबाद में लंबित न्यायिक मामलों और पारित आदेशों के पालन में देरी को लेकर सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की बैठक बार भवन में सोमवार को हुई। अधिवक्ता नाराजगी प्रकट करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

रेवन्यू बार के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने बताया कि बार भवन में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नारायण राय की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि कई मामलों में आदेश पारित हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उनके अनुपालन एवं पत्रावलियों की स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं को अपेक्षित जानकारी नहीं मिल रही है। सक्षम अधिकारी द्वारा पारित आदेशों का लंबे समय तक अनुपालन नहीं किए जाने से वादकारी तहसील का चक्कर लगा रह हैं। बार एसोसिएशन ने इस स्थिति पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर पारित आदेशों के अनुपालन में अनावश्यक विलंब होता है तो इससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चेतावनी दी गई कि अगर समस्या का दो दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया तो तहसील मुहम्मदाबाद स्थित न्यायालयों के न्यायिक कार्य से सांकेतिक रूप से विरत रहने और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता रेवन्यू बार के अध्यक्ष सुशील कुमार राय एवं संचालन सचिव जयराम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें