फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएलएड में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 200 सीटों की तुलना में 97 का हुआ प्रवेश

विज्ञापन
सैदपुर डायट के सभागार में   डीएलएड अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करते डायट प्रवक्ता। संवाद
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर में डीएलएड सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में निर्धारित 200 सीटों की तुलना में अब तक 97 अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है। डीएलएड में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। प्रथम राउंड की काउंसलिंग की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है।
विज्ञापन

संस्थान में प्रवेश समिति के सदस्य डाॅ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि डीएलएड शिक्षक प्रशिक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ आधुनिक शिक्षण विधियों, बाल-केंद्रित शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संस्थान में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्रथम राउंड की काउंसलिंग में प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होने की संभावना को देखते हुए जिन अभ्यर्थियों को डायट गाजीपुर आवंटित है, वह 31 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें