फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ महापर्व को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डाला छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो चुका है। गंगा घाटों पर जहां बैरिकेडिंग की गई हैं। वहीं गोताखोर एवं नाविकों को भी तैनात किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं भीड़ को देखते ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे में पुलिस कर्मियों की तैनात किया जाएगा। साथ ही वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इधर, शनिवार को डीएम एवं एसपी ने नगर के विभिन्न घाटों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने एवं व्रतियों को गंगा घाटों पर किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करन पड़े। इसको लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर जहां दलदल है, वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे लगातार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर घाटों का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। नपा की ओर से जहां घाटों पर चेंजिंग रूम बनवाया गया है। वहीं लाइट लगाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा करीब 75 नाविक एवं गोताखोर तैनात किए गए हैं। साथ ही भीड़ को देखते हुए वाहनों को खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही सड़क से लेकर गंगा घाट तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें