सेवराई। करहिया ग्राम में कोविड-19 महामारी एवं संचारी रोगों की रोकथाम के मद्देनजर एडीएम राजेश कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी के साथ गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता को लेकर हो रहे कार्यों की जांच-पड़ताल की। ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह ने गांव में सफाई कर्मियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हो रही थर्मल स्कैनिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सेवराई के उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने स्वच्छता पखवारा मिशन के तहत 31 जुलाई से पूर्व गांव में सफाई कार्य पूरा करवाने और नियमित तौर पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अवधेश खरवार, कानूनगो आनंद कुमार, हरिओम सिंह आदि उपस्थित थे।