फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी से पानी डाल किया पलेवा

Sat, 04 Jul 2015 11:30 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड के रसूलपुर बेलवा गांव में राजकीय नलकूप का 15 दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से सिंचाई कार्य ठप है। शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने जाने पर गांव के लोगों ने शनिवार को अनोखे ढंग से विरोध
विज्ञापन


जताया। बाल्टी, घड़े से पानी लाकर खेत में डालने के बाद पलेवा किया।  रसूलपुर बेलवा और इनरवा गांव के लोगों ने हाथों में बाल्टी और घडे़ लेकर समग्र विकास इंडिया के अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे के नेतृत्व में पोखरे से पानी लाकर खेत में डाला।

इस दौरान वे शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि सिंचाई न होने के कारण धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं जबकि धान की बेहन तैयार है। आप नेता गुल्लू सिंह यादव ने बताया कि राजकीय नलकूप का
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उन्होंने डीएम, बिजली व नलकूप के अधिशासी अभियंताओं से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर गुल्लू यादव, अनूप मिश्रा, रामकिशुन यादव, मो. जमालुददीन,  मनीष, दीपक, योगेंद्र यादव, विमलेश, कृपाशंकर, रामाधार यादव, संजय, कैलाश बिन्द,  रमेश, मगरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें