फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील के सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जमानिया, जंगीपुर एवं आंशिक मुहम्मदाबाद के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि बीते 17 नवंबर से शुरू विशेष अभियान के तहत 15 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम अगर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो उनका फार्म संख्या छह भर कर शामिल करें। साथ ही प्रत्येक मतदाताओं का मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी रजिस्टर में दर्ज करें। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए प्रारूप आठ भरवाकर संशोधन करें। 28 नवंबर, पांच दिसंबर एवं 13 दिसंबर को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे। चेताया कि इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रामविलास एवं राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें