फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। इस दौरान सम्मेलन में शामिल कर्मचारियों की समस्याओं को एसपी ने सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके बाद अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी रामबदन सिंह ने अपराध गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाध्यक्षों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए । अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने के हिस्ट्रीशीटरों पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें। सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र मे पड़ने वाले मस्जिद का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था को देख लें। प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सभी आरक्षियों/महिला आरक्षियों को उनके बीट में भेजे व उनसे जानकारी प्राप्त करें। घटित घटनाओं से संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी में तत्परता दिखाते हुए अतिशीघ्र गिरफ्तार करें। अपराध गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें