फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने 10 मनबढ़ों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत तथा थाने के ही चार हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने 397 असलहों में से कुल 303 असलहे जमा करा लिए हैं। इनमें 200 थाने पर जबकि 103 विभिन्न दुकानों पर जमा कराए गए हैं। इसके अलावा पुलिस 945 लोगों को 107/16 में अब तक पाबंद कर चुकी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की वाहन चेकिंग के दौरान 40 वाहनों का चालान करने के साथ ही उनके ऊपर सात हजार का जुर्माना भी लगाया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त छह लोगों से करीब 47 लीटर शराब भी बरामद किया। दो शातिर इनामी अपराधियों के पास से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद करने की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में चूक न हो इसको लेकर थाना क्षेत्र के सभी सीमांत एवं सीमा आरंभ पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें