देवकली। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अलायचक निवासी राजू (25) और संजय (26) बाइक से नंदगंज की ओर जा रहे थे। देवकली बस स्टैंड के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके कारण दोनों युवक घायल हो गए। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग दोनों युवकों को उपचार के लिए बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहीं सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। संजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।