गहमर। कोतवाली क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी और 25 हजार के इनामी शैलेश कुमार सिंह को पुलिस ने रविवार को सेवराई नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद किया गया।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान के तहत पुलिस टीम के साथ सेवराई नहर के पास चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी खेलूराय निवासी शैलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपी शैलेश कुमार सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद