फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला को बंधक बनाकर 40 हजार लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के विजरवा में सोमवार को गैस सिलिंडर और पाइप बदलने का झांसा देकर दो बदमाश घर में घुस गए। घर में अकेली महिला का मुंह दबाकर और हाथ बांधकर बक्से में रखे 40 हजार रुपये लूटकर भाग गए। यह आरोप पीड़िता की ओर से लगाया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता आशा देवी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे दो युवक घर पहुंचे और खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए छोटा सिलिंडर बदलकर बड़ा सिलिंडर देने की बात कही। दरवाजा खोलते ही दोनों अंदर घुस गए। एक बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया, जबकि दूसरे ने हाथ बांध दिए। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये लेकर दोनों फरार हो गए।सादात थाना प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें