फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दर्जनों लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के घर चढ़कर असलहा से धमकाने का आरोपभाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 12 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासी भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के बीच करीब सात वर्षो से जांच एवं भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसी को लेकर गत तीन जून की शाम मोबाइल पर एक-दूसरे के साथ गालीगलौज और देख लेने की धमकी का वीडियो वायरल हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित तीन नामजद और नौ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र यादव ने भुड़कुड़ा कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी और दर्जनों लोगों के साथ घर पर चढ़कर परिवार को असलहा दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन

पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जनसूचना अधिकार के तहत लगातार विद्यालय की जांच कराना और पैसे वसूलना उनका पेशा बन गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के कहने पर जितेंद्र यादव लगातार स्कूल प्रबंधकों और प्रधानों से धनउगाही करते हैं।
असलहा लहराने का जो ऑडियो-वीडियो वायरल हो रहा है, वह फेक है। असलहा की जगह खिलौना है। मैंने भी नामजद तहरीर दी है। प्रशासन से मांग करता हूं कि कार्रवाई करें। भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने कहा कि तहरीर और वीडियो क्लिप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जितेंद्र यादव की तहरीर पर तीन नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें