जखनिया के प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता अशोक गुप्ता से एक सप्ताह पूर्व गांव में निर्माण कार्य के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जखनिया स्टेशन से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
इस मामले में गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी एवं भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन दिन का समय दिया था। समय समाप्त होने पर उन्होंने बीते 14 अक्तूबर को एसडीएम को पत्रक सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। बढ़ते दबाव को देखते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और जखनिया स्टेशन से आरोपी दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।