फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल बना लें भूमि विवाद रजिस्टर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह से ही फरियादी प्रार्थना-पत्र लेकर पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से संबंधित अधिकारियों ने सुनवाई करने के साथ कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया। शहर कोतवाली में डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने प्रार्थना- पत्रों पर सुनवाई की। इस मौके पर डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के दौरान लेखपालों को निर्देश दिया कि वह भूमि विवाद रजिस्टर बना लें। जिस गांव की शिकायत आती है, वहां मौके पर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ पहुंचकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जमानिया: कोतवाली में थाना समाधान दिवस एसडीएम डाॅ. हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें पहुंची पीड़ित फरियादियों द्वारा छह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर तीन समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव आदि मौजूद रहे। औड़िहार: सैदपुर कोतवाली में थाना दिवस पर एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने कई फरियादियों की समस्याओं को सुनी और प्रार्थना पत्र पर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान 21 प्रार्थना पत्रों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें