गाजीपुर। जनपद में संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास संग शनिवार को मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं नगर में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नगर में निकली शोभायात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। शोभायात्रा में संत रविदास की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में लोग हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान संत रविदास का जयकारा लगाया जा रहा था।
जमानिया : संत शिरोमणि रविदास जयंती क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के बड़ेसर गांव में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहरियाबाद : कस्बा सहित रायपुर, बघांव, रायपुर, फातिमपुर, पलिवार, खाजेपुर आदि गांवों में रविदास जयंती हर्षोल्लास संग मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चकफरीद गांव में ग्राम प्रधान कलावती देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शादियाबाद : संत रविदास का जन्मोत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। इसमें जमीन जयदेव सराय मनिकराज, गोरारी, सराय सदकर, मुस्तफाबाद, बसेवा, जबरपार, दौलत नगर क़स्बा, दयालपुर, ख़ातिबपुर, शादियाबाद, मुबारकपुर, कैथवलिया एवं हुसैनपुर समेत अन्य गांव से शोभायात्रा निकाली गई। लोग ढोल-नगारा और बैंड बाजे के साथ रवाना हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था।
मरदह : संत रविदास जयंती क्षेत्र के पड़िता, महेगवां, मरदह, गोविंदपुर, बरही, बरेंदा, कोदई, सिंगेरा, कोडरी, भोजापुर, हैदरगंज, टिसौरी, दुर्खुर्शी, इंदौर, गाई, बोगना सहित दर्जनों गांवों में धूमधाम से मनाया गया। झांकियां निकाली गई। संत रविदास मंदिर मरदह से विशाल झांकी निकाली गई, जो मंदिर परिसर से नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड एवं छोटका मरदह गांव तक निकाली गई।
मुहम्मदाबाद : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविदास जयंती के मौके पर संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा निकाली गयी, जो सलेमपुर, दाऊदपुर, नगर के गढ़वा, लोका हरिजन बस्ती, दक्षिण मुहल्ला समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों से विभिन्न पूजा समितियों की ओर से एक साथ शोभायात्रा निकली गई।