एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को पक्की पैमाइश के लिए पांच हजार
रुपये घूस लेते लेखपाल संघ के अध्यक्ष बसावन यादव को तहसील के सामने
गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पूछताछ के बाद कोतवाली में केस दर्ज करा दिया।
सरैला
निवासी एहसान खां ने अपनी पलिया मौजा स्थित जमीन की पक्की पैमाइश के लिए
धारा 29/41 के तहत उपजिलाधिकारी कोर्ट में आवेदन किया था। एहसान का आरोप है
कि इन दिनों कानूनगो का कार्य देख रहे लेखपाल बसावन
यादव पैमाइश के लिए
रुपये की मांग करते हुए छह माह से दौड़ा रहे हैं। एहसान ने तीन सितंबर को
वाराणसी स्थित एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत कर दी। टीम ने लेखपाल को
रिश्वत देने की योजना तैयार की और छापेमारी के लिए
मंगलवार का दिन तय कर
दिया। टीम ने रसायन लगे नोट एहसान खां को दे दिए। एहसान खां ने लेखपाल से
बातचीत की और मांगी गई रकम रामलीला मैदान के पास चाय की दूकान पर देने
पहुंचे। वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन
टीम के सदस्यों ने लेखपाल बसावन को
पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व
राम सागर कर रहे थे। उधर, आरोपी लेखपाल बसावन यादव का कहना है कि जिस खेत
की पैमाइश होनी है, उसमें धान
लगी है। फसल कटने के बाद ही पैमाइश हो सकती
है। साजिश के तहत फंसाने के लिए उनको रुपये दिए गए।