फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में 2 युवकों की जान गई

Thu, 23 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवकठिया में गुरुवार की सुबह बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। इसी क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी लाहौर राजभर का पुत्र त्रिभुवन राजभर (22 वर्ष) अपने मित्र सियाराम मठिया गांव निवासी रामजी यादव (25 वर्ष) के साथ बाइक से कोचिंग के लिए गाजीपुर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे देवकठिया पेट्रोल पम्प के पास गाजीपुर से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने सामने से उसे टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। त्रिभुवन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रामजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद चालक बस लेकर थाने पहुंच गया। घटना को बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। त्रिभुवन बीएससी का छात्र था।

उधर, शहर कोतवाली के मारकीनगंज मुहल्ला निवासी सुरेश तिवारी का पुत्र संजय तिवारी (32 वर्ष) सुबह किसी काम से बिरनो की तरफ जा रहा था।  शेखपुर गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुएफरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें