फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के अतरसुआं कुसुम्हींकलां हाईवे के समीप बुधवार की रात में कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार घायल महिला इमिरता देवी (55) की शुक्रवार को वाराणसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिला के थाना सिकरीगंज ग्राम पतिसा निवासी इमिरता देवी अपने पुत्र संदीप जायसवाल (28) और भतीजा रंजीत जायसवाल (36) के साथ वाराणसी कैंसर अस्पताल से इलाज कराकर बुधवार को घर गोरखपुर लौट रही थी। अतरसुआं कुसुम्हींकलां हाईवे के पास गाजीपुर की तरफ से गलत साइड से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था। इसमें शुक्रवार को इलाज के दौरान इमिरता देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें