फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर और कर्मचारी, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल की स्थिति परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई संचालक मौके से भाग निकले। इस दौरान एक निजी अस्पताल को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम भारत भार्गव के नेतृत्व में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रविरंजन ने नगर सहित ग्रामीण अंचलों में संचालित निजी क्लीनिकों एवं चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। टीम पहले नगर स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुंची जहां कोई एमबीबीएस चिकित्सक नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने फटकार लगाई और इसका स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद टीम स्टेशन बाजार स्थित हरिओम हॉस्पिटल पहुंची जहां कोई कर्मचारी अथवा डॉक्टर नहीं मिला। आसपास पता करने पर मालूम हुआ कि आने की सूचना पर सभी कर्मचारी एवं अन्य लोग अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। इस पर टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। इसके बाद टीम ढढ़नी गांव में संचालित मां शारदा हॉस्पिटल पहुंची भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दी और मौके पर एक भी कर्मचारी नहीं मिला। इस पर उपजिलाधिकारी ने फटकार लगाई और कार्रवाई करने का निर्देश सहित दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि स्टेशन बाजार में संचालित हरिओम हॉस्पिटल को सीज किया गया है जबकि सिटी हॉस्पिटल एवं मां शारदा हॉस्पिटल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें