फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा: वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर; रेफर

Wed, 05 Feb 2025 10:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां डाॅक्टरों ने दो श्रद्धालुओं की हालत चिंताजनक बताई, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर-वाराणसी फोर लेन पर नसीरपुर के पास नेपाल से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना में 6 नेपाल के निवासी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं, सैदपुर पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई है।

विज्ञापन



नेपाल से श्रद्धालु गाजीपुर-वाराणसी होते हुए प्रयागराज के लिए जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे गाजीपुर-वाराणसी फोर लेन पर नसीरपुर के पास अज्ञात वाहन से टकरा गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बुद्धिराज रिमल (52) निवासी चितवन, नेपाल  और चंद्रकला डकालल (59) निवासी काठमांडू, नेपाल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिय। 
विज्ञापन


वहीं, घायल हुए वाहन चालक श्रवण खत्री (45), सत्येंद्र डकाल (59) मुकुंद प्रसाद ( 65), सौहार्द डकाल ( 4) इलाज कर रही है। घायल सभी काठमांडू, नेपाल ने निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें