फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चुनार पॉटरी की टनल भट्ठी, नए औद्योगिक आस्थान, विंध्याचल सीएफसी तक पहुंच मार्ग में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। जिले में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। बिजली कनेक्शन, सड़क और नाली से जुड़ी शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। बैठक में चुनार पॉटरी की टनल भट्ठी, नए औद्योगिक आस्थान, विंध्याचल सीएफसी तक पहुंच मार्ग और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम पवन कुमार गंगवार ने दिया।
विज्ञापन

सीएम युवा उद्यमी और निवेश मित्र योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ विजय कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने एलडीएम को बैंकों से समन्वय कर स्वीकृत ऋण का समय से वितरण कराने का निर्देश दिया। कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं के आवेदन लंबित न रखे जाएं। सभी विभाग समय सीमा में एनओसी जारी करें। बैठक में डीएफओ राकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित आईआईए के मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल, कल्याण अग्रहरी, आशीष बुधिया सहित उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें