जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया सब्बलपुर गांव स्थित चट्टी पर रविवार की देर रात गाजीपुर से जमानिया की ओर जा रहा पाइप लदी मैजिक अनियंत्रित होकर एक पान की दुकान और आपूर्ति के लिए लगे विद्युत विभाग के खंभे से टकरा गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद बिजली गुल हो गई। सोमवार की शाम करीब पांच बजे आपूर्ति संचालित हो सकी। गाजीपुर से जमानिया जा रही तेज रफ्तार मैजिक में पाइप लदा हुआ था और मैजिक देवरिया सब्बलपुर गांव स्थित चट्टी पर वकील राम के पान की गुमटी को तोड़ते हुए बिजली विभाग द्वारा गांव में आपूर्ति के लिए लगाए गए खंभे से टकरा गई। इससे वकील राम की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। वही हाईटेंशन तार टूट जाने से गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे गए। पीड़ित वकील राम ने बताया कि इस घटना में गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान सहित गुमटी क्षतिग्रस्त हुई है।