जमानिया स्टेशन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद घायल को एम्बुलेंस से प्राथम
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाईपास सड़क पर रविवार की देर शाम ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार सैयदराजा की ओर जा रहे थे। उनके आगे एक ऑटो भी जा रहा था। इस बीच बाइक सवारों ने ऑटो को ओवरटेक किया था कि आगे आए स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि राजस्थान के चुरी जिले के रहने वाले दो मजदूरों सुरेन्द्र (26) एवं बिरजू (25) को सड़क दुर्घटना के बाद एंबुलेंस लेकर आई थी। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। सुरेन्द्र का दाहिना पैर फैक्चर हुआ है। जबकि चालक बिरजू का दाहिना पैर कंधा फैक्चर है और उसके सिर में गंभीर चोटें भी आई है। दोनों को वाराणसीरेफर कर दिया गया है। मौके पर चौकी प्रभारी अमित पांडेय वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।