फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही में शामिल होने घर आ रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के चलते युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता की तेरही में शामिल होने के लिए गोवा से घर आ रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बिलखने लगे। गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी हरेंद्र राम (37) गोवा में काम करता था। पिता की मौत की सूचना पर वह तेरही में शामिल होने के लिए वास्को डिगामा-पटना एक्सप्रेस से दिलदारनगर पहुंचा। ट्रेन से उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक का शव देखकर रोने-बिलखने लगे। जीआरपी चौकी इंचार्ज बीके मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें