फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 हजार से अधिक पुराने वाहन भर रहे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 17 हजार से अधिक पुराने वाहन बेधड़क सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग 15 वर्ष पुराने वाहनों को सूची तैयार कराने की कवायद में जुट गया है। शासनदेश आते ही इन पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिले में 17 हजार से अधिक खटारा वाहनों में बड़े वाहन, 250 मोपेड करीब 2000 के आस-पास चार पहिया वाहनों के साथ ही 15 सरकारी वाहन भी शामिल है, जिनका रजिस्ट्रेशन 15 वर्ष से अधिक हो चुका है। जबकि रोडवेज की 80 बसों में से 24 बस खटारा होने की वजह से सरेंडर हो चुकी है। ऐसे में एआरटीओ विभाग 15 वर्ष से पुराने वाहनों की जल्द ही सूची तैयार करेगा। सिर्फ महकमे को शासनादेश का इंतजार है। केंद्र सरकार की ओर से बजट में कंडम हो चुके वाहनों को नष्ट करने के साथ नए वाहनों को सड़क पर उतारने का फैसला लिया है। हालांकि अब तक परिवहन विभाग के पास शासनदेश नहीं आया है, लेकिन महकमे की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है, जिससे निर्देश आने के बाद इन पुराने वाहनों की सूची बनाकर उन्हें समाप्त कराया जा सके। इससे जहां लोग नए वाहनों को खरीदने के तरफ आकर्षित होंगे, वहीं कंडम वाहनों के चलते आ रही तमाम दिक्कत भी समाप्त हो जाएगी। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई शासनादेश नहीं आया है, लेकिन 15 से 20 वर्ष पुराने वाहनों की सूची तैयार करने की जल्द ही कवायद शुरू होगी। ताकि निर्देश आने पर उसे लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें