फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार जोड़ते वक्त संविदा लाइनमैन की गिरकर मौत, मातम

विज्ञापन
लाइनमैन अमरनाथ खरवार, फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव के सीवान में बृहस्पतिवार को पोल पर चढ़कर विद्युत तार की मरम्मत कर रहे संविदा लाइन मैन की करंट लगने से झुलसकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ अन्य मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर शाम चार बजे जाम समाप्त हुआ। परसा गांव निवासी अमरनाथ खरवार (50) संविदा पर लाइन मैन के रुप मुहम्मदाबाद उपकेंद्र पर तैनात था। सुबह 11 बजे वह गांव के सिवान में शटडाउन लेकर पोल पर तार की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान विद्युत आपूर्ति चालू हो गई और वह करेंट लगने से झुलस कर नीचे आ गिरा। आस-पास खेत में काम कर रहे लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा मशीन के पास दोपहर 12 बजे सड़क पर शव रखकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाल अशेषनाथ ने जाम समाप्त कराने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं पुत्र को नौकरी की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये का चेक देने के साथ अन्य मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने लाइनमैन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें