फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्ता तोड़ते समय असंतुलित होकर पेड़ से गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
पेड़ से गिरकर बनवासी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां रेलवे स्टेशन कालोनी में मंगलवार की शाम पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। युवक पास ही लाइट के लिए लगाए गए नुकीले बांस पर गिरा जिससे बांस शरीर के आरपार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजन बिलखते रहे। बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी अजय वनवासी (35) अपनी पत्नी मंजू और दो बच्चों के साथ पीपल का पत्ता तोड़कर दुकानों पर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को भी वह रेलवे स्टेशन कालोनी में पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर लाइट के लिए लगे नुकीले बांस पर जा गिरा। इससे बांस उसके शरीर के आरपार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने ही पति की मौत से पत्नी बिलख उठी। माूसूम बच्चे भी मां को देख रोने लगे। हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर परिजनों के बिलखने से वहां मौजूद लोगों की आंखे भी भर उठीं। आसपास की महिलाओं ने मृतक की पत्नी और बच्चों का संभाला। तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें