सुहवल। मलसा स्थित जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हरिद्वार स्टेडियम में मुख्य अतिथि श्री शिव पूजन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबले में भगीरथपुर ने तमलपुरा को सात विकेट से हराकर अपना स्थान अगले चक्र के लिए सुरक्षित कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमलपुरा की टीम ने पप्पू के 41 रन की बदौलत दस ओवर में 101 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी भगीरथपुर की टीम ने बारह ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रिंस ने 63 रन बनाए। भगीरथपुर की तरफ से प्रिंस ने तीन एवं तमलपुरा की तरफ से पप्पू ने एक विकेट लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के अंम्पायर राहुल, रियाज, स्कोरर जिनोद तथा कमेंट्री मोनू अंसारी ने की।