फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के हसनपुर गोरा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजपुर गांव निवासी राधिका देवी (60) अपने बड़े पुत्र सुरेंद्र यादव के साथ साइकिल से बरेसर बाजार में दवा लेने के लिए गई थी। दवा लेकर वह साइकिल पर बैठकर घर वापस आ रही थी। हसनपुर गोरा गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सवार मां-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। जब-तक दोनों अपने आप को संभालते ट्रैक्टर पहिया राधिका देवी के सिर पर चढ़कर आगे बढ़ गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल चला रहा सुरेंद्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुुलिस थाने आई और चालक को चिन्हित करने का प्रयास करने लगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरेसर शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें