फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल अस्पताल से एसी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। महामाया सचल अस्पताल वाहन में लगे एसी समेत वाहन के अंदर रखा हजारों का सामान गायब हो गया है। सचल अस्पताल से सामान गायब होने की जानकारी होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उक्त घटना में स्वास्थ्य कर्मी भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन

रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी के आवास के पास खड़ी अत्याधुनिक महामाया सचल अस्पताल वाहन में लगा वातानुकूलित एसी एवं अन्य सामान निकाल लिया गया है। इसकी कीमत करीब 50, 000 रुपये आंकी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी रोज की तरह अस्पताल परिसर में पहुंचे। वाहन पर नजर पड़ी तो वाहन में लगी एसी गायब थी। जब लोगों ने इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी इमाम अहमद सिद्दीक को दी, तो उन्होंने मामले को टालमटोल कर दिया। इधर, लोगों का कहना है कि जिस तरह से परिसर में खड़े वाहन से एसी गायब है, यह काफी गंभीर विषय है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस घटना में स्वास्थ्य विभाग भी संदेह के घेरे में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था समेत चिकित्सा सेवाएं भी बद से बदतर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से इस चोरी को अंजाम दिया गया है। कई दिन बीते मगर विभागीय लोगों के द्वारा अभी तक थाने में इसकी सूचना तक नहीं दी गई है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक इमाम अहमद सिद्दिकी ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें