फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2023: गाजीपुर के अभिनव को 10वीं में मिले 99 प्रतिशत अंक, 12वीं में संदीप जिला टॉपर

Mon, 15 May 2023 01:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद गाजीपुर में जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। 10वीं में गाजीपुर के सेंट मेरी कांवेंट स्कूल के अभिनव सिंह ने 99 एवं इसी विद्यालय के सुयेश सिंह ने 98.6 एवं 12 में सेंट जांस स्कूल के संदीप यादव ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया। 

विज्ञापन


सेंट जांस स्कूल में 10वीं में दिव्यांशी राय 97.67, अग्रिमा श्रीवास्तव 95.50, अमन इजहार एवं अंशुल यादव 94, प्रखरवीर सिंह 93.67, सौरभ यादव 93.17, गर्ग सिंह 93, वैशाली मौर्य 92.83, प्रगति राय एवं सिद्धि सिंह 92.33, आनंद यादव, श्रेया एवं आदित्य सिंह 92.17, ज्योति यादव, दिव्यांशी श्रीवास्तव एवं इशांत राय को 92 फीसदी अंक मिले।

इस परीक्षा में शामिल स्कूल के सभी 209 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह 12वीं (विज्ञान वर्ग) में अनुष्का यादव 94.40, मंजुला 94.20, ज्ञांति 93.20, आस्था सिंह 93, मोहित राय 92.80, अपूर्वा सिंह 92.40 तथा वाणिज्य वर्ग में अदनान अंसारी 88.60, अमृता दुबे 87.40, अलका यादव 85.60, श्रिया गुप्ता 85.20 तथा अथर्व गुप्ता को 83.20 प्रतिशत अंक मिला। इस कक्षा में 185 में 181 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम की घोषणा के समय प्रधानाचार्य फादर आनंद, उप प्रधानाचार्य अरूल अप्पन एवं आनंद पांडेय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

 सेंट मेरी स्कूल का काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फिलिप ने बताया कि हाईस्कूल में हर्षित वर्मा 97.8, दुर्गेश कुमार शर्मा 97, युवराज सिंह 96.2, निपुण कुमार सिंह 96, सकलैन दानिश 95.6, अंशज दुबे 95, आशुतोष उपाध्याय 94.8, आदित्य सिंह यादव 94.6, मान्या जायसवाल 94.4, शशांक यादव एवं मानसी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया।

विद्यालय के करीब 18 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में प्रभात सिंह 92.60, श्रेया सिंह मौर्य 92.40 एवं स्वाति गुप्ता को 92 तथा वाणिज्य वर्ग में जयश्री गुप्ता 88.80, अनुष्का साहनी एवं श्रुति सिंह को 86.40, रिशिका सिंह 82.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मेधावियों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी

 बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं की भविष्य में और बेहतर करने की तमन्ना है। इसके लिए वह पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। सभी मेधावियों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। बारहवीं में 95.60 फीसदी अंक पाने वाले सेंट जांस स्कूल के संदीप यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। वह स्कूल की पढ़ाई के अतिरिक्त तीन घंटे स्वयं पढ़ते रहे। इसी विद्यालय की अनुष्का यादव डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। जबकि आस्था सिंह स्कूल की पढ़ाई के अलावा चार से छह घंटा पढ़ती रहीं। उनकी इंजीनियर बनने की इच्छा है। मोहित राय भी इंजीनियर बनकर कुछ बेहतर करने की हसरत रखते हैं।
विज्ञापन

नतीजे को लेकर छात्रों में थी उत्सुकता

10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही काफी उत्सुकता थी। बोर्ड की ओर से निर्धारित समय करीब आते ही उनकी उत्सुकता और बढ़ गई। नतीजे घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों को कामयाबी मिली। सफलता पाते ही मेधावी खुशी से उछल पड़े। उन्होंने अपने साथियों संग गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी। सेल्फी लेकर इस यादगार पल को मोबाइल में कैद किया। सफलता की जानकारी होते ही परिजन गदगद हो गए। पूरे दिन घर में जश्न का माहौल रहा। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें