फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शार्ट-सर्किट से तेज धमाके साथ जला एबीसी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार की रात हाईटेंशन (एचटी) लाइन से जुड़े फ्यूज बाक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते चिंगारी ने एबीसी केबल को अपनी चपेट में ले लिया और तेज आवाज के साथ केबल जलने लगा। रात में केबल के जलने और फटने जैसी आवाजों से ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों और विभागीय प्रयासों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना के चलते गांव के करीब 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। आग बुझने और क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकी, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आए दिन फाल्ट को कुछ समय अंतराल सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें