Abbas Ansari In Ghazipur : अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के साथ गाजीपुर जिला कारागार से उनके पैतृक आवास मुहम्मदाबाद ले जाया गया। यहां पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर अब्बास ने फातिहा पढ़ा। शाम छह बजे कड़ी सुरक्षा बीच जिला कारागार ले जाए गए।
मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिला कारागार से पैतृक आवास मुहम्मदाबाद फाटक लाया गया। शाम पांच बजे फाटक से वह कालीबाग स्थित कब्रिस्तान गए। वहां चालीसवां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ा। इसके बाद शाम छह बजे कड़ी सुरक्षा बीच जिला कारागार ले जाए गए।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी 12 जून तक जिला कारागार में रहेंगे। इस दौरान सुबह नौ बजे अपने घर जाएंगे और शाम को छह बजे कारागार लौट आएंगे। 12 जून की रात को ही उन्हें कासगंज जेल भेज दिए जाने की उम्मीद है।
विधायक अब्बास अंसारी ने आवास फाटक पर पहुंचते ही वहां पहले से उपस्थित लोगों से मुलाकात की। लोगों ने फोटो भी खिंचवाई। अब्बास ने खैरियत के अलावा कोई अन्य बात नहीं की।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह दस बजे जब अब्बास अंसारी वाहन से फाटक के पास उत्तरे, उनकी अगवानी में बड़े पिता सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिवगतुल्लाह अंसारी, छोटे भाई उमर अंसारी सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।