नंदगंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में महिला की जांच करते डॉ
गाजीपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें करीब 2225 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा और परामर्श दिया गया। मरदह ब्लॉक के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 65 मरीज पहुंचे। मटेहूं में डॉ. राजीव गोड़ ने 25, पांडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 23 और अविसहन में डॉ. पप्पू लाल सरोज ने 17 मरीजों की जांच की। यहां लीवर, सांस, बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन और सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज पहुंचे। भांवरकोल के वीरपुर पीएचसी में डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में 29 मरीजों और सुखदेहरा पीएचसी में स्टाफ नर्स पुष्पा यादव की देखरेख में 27 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। नंदगंज नवीन पीएचसी में 50 मरीजों का परीक्षण हुआ।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार ने जांच कर परामर्श और दवाएं वितरित कीं। डॉ. पंकज ने बताया कि मेले में प्लेटलेट्स संबंधी समस्या, एलर्जी, डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक पहुंचे।