फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का प्रदर्शन, नारेबाजी

Sat, 13 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रौजा स्थित राईनी कालोनी में नाली निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को आप नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे के साथ मुहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने बच्चों को कंधे पर बैठाकर कीचड़ और बजबजाती सड़क को पार करा विरोध जताया।
विज्ञापन



राईनी कालोनी में लगभग डेढ़ सौ परिवारों के लोग प्रदूषण भरे माहौल में जीने को विवश हैं। जबकि ग्राम सभा मिश्रवलिया और बीकापुर ग्राम पंचायत का कहना है कि यह कालोनी उनके परिक्षेत्र में नहीं आती है।

जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से राईनी कालोनी में तत्काल नाली निर्माण कराया गया तो 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके  पर मो. साबिर, वसीम जावेद, मो. इरशाद, मेराज, मो. शकील, मनई राम आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अविनाश गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें