फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन और बान तिरंगा, हर घर लहराने को तैयार तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जश्ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की गई है। इसकी धूम शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में दिखाई देने लगी है। दुकानों पर तिरंगा के साथ ही पट्टिका, स्लैश, रिस्ट बैंड, टेबुल झंडे, टोपी तथा टी-शर्ट की बिक्री की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में हुई तिरंगा की बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

जश्ने आजादी के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी-चौराहों पर कहीं तिरंगा तो कहीं टोपी, रिस्टबैंड, पट्टिका के साथ ही तिरंगे वाली टी-शर्ट दुकानों पर बिक्री के लिए सजाई गई हैं। रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर तिरंगा वाली टी-शर्ट, पगड़ी, टोपी आदि की बिक्री की जा रही है। घरों एवं प्रतिष्ठानों आदि को सजाने के लिए रंगीन झालरों, कागज की रंग-बिरंगी पट्टिकाओं, गुब्बारों की भी खरीदारी लोग बाजार में कर रहे हैं। छोटे-बड़े झंडे, बैज, स्टीकर, कागज की टोपी सहित टेबुल झंडे भी बच्चों और बड़ों को खूब भा रहे हैं। दुकानों पर अलग-अलग साइज एवं मूल्य के तिरंगा उपलब्ध हैं। बीते वर्षों की तुलना में इस बार तिरंगा की अच्छी बिक्री होने से दुकानदार उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पर्व करीब आने पर इसमें और तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें