फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौकरी के नाम पर युवक से 2.50 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। भारतीय सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 2.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आतमपुर छपरा निवासी पीड़ित अवधेश कुमार ने शादियाबाद थाने में तहरीर देकर रविवार को खुटही गांव निवासी धर्मेंद्र राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शादियाबाद थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि अवधेश ने तहरीर दी है कि उनका छोटा भाई अमित कुमार की नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात धर्मेंद्र राम से हुई। धर्मेंद्र ने शासन-प्रशासन और राजनेताओं में पहुंच होने का दावा करते हुए अमित को भारतीय सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। 15 दिसंबर 2022 को 50 हजार, 22 दिसंबर को 10 हजार और 26 दिसंबर को 40 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दिया गया। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये नकद भी दिया गया। आरोपी ने नौकरी का जॉइनिंग लेटर मिलने के बाद तीन लाख रुपये और देने की बात कही थी। आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़ित ने दिसंबर 2025 में सादात और शादियाबाद थाने में शिकायत की थी। इस दौरान आरोपी ने नौकरी के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। पीड़ित ने बताया कि 14 जून को आरोपी के घर रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी ने रकम वापस करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें