फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी का लालच देकर पड़ोस के एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर लिया। साथ ही मासूम को उपचार व मेडिकल के लिए गाजीपुर भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र राजभर ने टॉफी का लालच देकर उसकी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि पति के निधन के बाद वह गांव में दाना भूंज कर जीविकाेपार्जन करती है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया कि बच्ची को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें