फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भंडारे में प्रसाद खाते समय युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार की शाम सात दिवसीय चल रहे यज्ञ कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने विशाल यादव (23) को गोली मार दी। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक भंडारे में प्रसाद खा रहा था। पिता की तहरीर पर गोल्डेस यादव उर्फ उपेंद्र और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मदारपुर निवासी विशाल यादव (23) कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहा था। इसी दौरान एक हमलावर पहुंचा और तमंचे से विशाल के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही विशाल के पिता रामाश्रय यादव घर से निकल रहे थे। तभी हमलावर वहां भी पहुंच गया और उनके ऊपर भी फायर कर दिया। हालांकि इस दौरान रामाश्रय यादव बच गए। आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी थे। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल विशाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल के पिता रामाश्रय यादव की तहरीर पर गोल्डेस यादव उर्फ उपेंद्र और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें